अब महिलाओं के हक की बात करेंगी यामी गौतम, शुरू की ये नई पहल

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम धर अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपने फोटो वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेत्री ने दो एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) में शामिल हो गई हैं। जो देश भर में उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं के जीवन को पहले की तरह बनाने के लिए काम करता है।

बात करते हुए कहा, आज मैं बहुत गर्व के साथ ये बताना चाहती हूं कि मैंने दो एनजीओ से हाथ मिलाया है, जो देश भर में उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं के जीवन को पहले की तरह आसान बनाने के लिए काम करते हैं। उन्होंने आगे विस्तार से बताया कि महिला सुरक्षा को अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है और इसी विषय को ध्यान में रखते हुए एनजीओ के साथ जुड़ी हैं।

महिला सुरक्षा को तय करना है लंबा रास्ता

उन्होंने आगे कहा, इन सभी मुद्दों पर काम करने की जरूरत से महिला सुरक्षा के मुद्दों से होती है, जो आज भी हमारे बीच हैं और महिला सुरक्षा को अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। अभिनेत्री ने बात चीत के दौरान आगे कहा, इन एनजीओ के साथ मेरा जुडना सिर्फ एक शुरुआत है और आने वाले वक्त में, मैं अपने जीवन में सभी क्षेत्रों की महिलाओं की सुरक्षा और समर्थन के लिए बेहतर संसाधनों को मुहैया कराने में अपना योगदान देना चाहूंगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *