अब ‘अग्निपथ’ पर चलेगी भारतीय सेना, मोदी सरकार ने बनाया ये प्लान

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने देश की सेना में सुधारों को लेकर बड़े परिवर्तन की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार अगले सप्ताह ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ (Agnipath recruitment scheme) की घोषणा कर सकती है। पहले कहा जा रहा था कि आज इस योजना की घोषणा हो सकती है। इससे पहले तीनों सेनाओं के चीफ यानी थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने पिछले हफ्ते पीएम मोदी को इस योजना को लेकर प्रेजेंटेशन भी दिया था।

इस योजना के तहत आर्मी में युवा कम वक़्त के लिए एडमिट हो सकेंगे। इस योजना को अग्निपथ स्कीम नाम दिया गया है। इसके तहत युवा चार वर्षों के लिए सेना में शामिल हो सकते हैं और देश की सेवा कर सकेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसके माध्यम से सेना में शामिल हो रहे जवानों की औसत उम्र कम करने की कोशिश रहेगा और रक्षा बलों के खर्चे में भी कमी लाई जाएगी। बताया जा रहा है कि योजना के तहत चार वर्षों के लिए युवाओं (अग्निवीर) को सेना में भर्ती किया जाएगा। हालांकि, चार वर्षों के बाद अधिकतर जवानों को उनकी सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा

चार वर्षों के अंतराल के बाद जिन युवाओं को आर्मी की नौकरी से मुक्त कर दिया जाएगा, उन्हें दूसरी जगह नौकरी दिलवाने में भी सेना एक सक्रिय भूमिका निभाएगी। तर्क दिया जा रहा है कि सेना में यदि कोई व्यक्ति चार साल काम कर लेगा, तो उसकी प्रोफाइल मजबूत बन जाएगी और प्रत्येक कंपनी ऐसे युवाओं को हायर करने में दिलचस्पी दिखाएंगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *