निरंतर भौतिक चिकित्सा से शारिरिक रूप से सक्षम नोवास मिंज, सीएचसी दुलदुला के स्वास्थ्य टीम ने मरीज के शारीरिक निष्क्रियता को दूर करने में रहे सफल

जशपुरनगर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में स्वास्थ्य सुविधाओं की क्षेत्र में सार्थक पहल हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजली निराला के सतत् प्रयास से दुलदुला विकासखण्ड के जतराटोली निवासी 59 वर्षीय नोवास मिंज निरंतर भौतिक चिकित्सा से आज पूर्णतः शारिरिक रूप से सक्षम है।
सहायक उप निरीक्षक के पद पर जिला बीजापुर में कार्यरत दुलदुला विकासखण्ड के जतराटोली निवासी 59 वर्षीय नोवास मिंज फरवरी 2023 में शरीर के बांये भाग मे कमजोरी व आंशिक निष्क्रियता के कारण गिरने के चोट आयी जिसका उपचार जिला चिकित्सालय बीजापुर में किया गया। उपचार उपरांत मरीज अपने गृह ग्राम जतराटोली, दुलदुला आ गये। समय के साथ उनके के शरीर का बायां भाग (बायें हाथ से बायें पैर तक) निष्क्रिय व शिथिल होने लगा। जिस कारणवश उपचार हेतु उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुलदुला में भेजा गया। जहाँ गैर संचारी रोग के विकासखंड नोडल अधिकारी सह चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश्वर मानिक के द्वारा नोवास मिंज के जॉच मे पाया गया कि उन्हे उच्चरक्तचाप एवं पक्षाघात (लकवा) रोग से ग्रसित पाया गया।


मरीज को गैर संचारी रोग पोर्टल में पंजीकृत कर मार्च-2023 से उपचार आरंभ करते हुये उच्चरक्तचाप व लकवा के उपचार हेतु आवश्यक औषधियाँ निःशुल्क प्रदाय की गयी। उपचार के क्रम में मरीज नोवास मिंज के शारिरिक निष्क्रियता को दूर करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य देखाभाल कार्यक्रम अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में संचालित भौतिक चिकित्सा केंद्र (फिजियोथेरेपी युनिट) की प्रभारी डॉ देवकी सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट) को मरीज को आवश्यक भौतिक चिकित्सा हेतु निर्देशित किया गया। डॉ देवकी सिंह ने निरंतर भौतिक चिकित्सा से मरीज नोवास मिंज आज पूर्ण रूप से शारिरिक रूप से सक्षम है। जिसके लिये उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुखिया सहित उपचार करने वाले चिकित्सकों को धन्यवाद व सादर आभार व्यक्त किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *