अंबिकापुर। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. अनिल सा कुमार शुक्ला ने शनिवार सुबह 10.50 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में लापरवाही और अनुशासनहीनता देखने को मिली, जिस पर डॉक्टर शुक्ला ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के स्टाफ अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह नजर आया। नेत्र सहायक अधिकारी लक्ष्मण ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर आशा कार्यकर्ता लोकनाथ सिंह का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। कई कर्मचारियों ने उपस्थिति रजिस्टर में साइन ही नहीं किए थे उन्हें भी नोटिस थमाया गया है।