नोटरी ऑफिसर गिरधर जायसवाल का जन्मदिन मनाया अधिवक्ता साथियों ने

वरिष्ठ अधिवक्ता, कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल ने भी दी गिरधर को शुभकामनाएं

सक्ती-शक्ति विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त नोटरी ऑफिसर, अधिवक्ता गिरधर जायसवाल के 18 जनवरी को जन्मदिन के मौके पर तहसील कार्यालय परिसर में अधिवक्ता साथियों ने अधिवक्ता चेंबर में उनका जन्मदिन मनाया

इस अवसर पर केक काटकर अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने लोगों का मुंह मीठा कराया, साथ ही इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल ने अधिवक्ता साथियों की ओर से गिरधर को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज जन्मदिन के मौके पर हम सभी आपके दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करते हैं, एवं आप सदैव इसी तरह से राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़े, साथ ही नोटरी ऑफिसर के रूप में भी आपकी नियुक्ति पर हम सभी आपको शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं

वही इस अवसर पर अधिवक्ता साथी पियूष राय, समर विजय पिंटू ठाकुर सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे तथा इस दौरान अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने कहा कि आज जन्मदिन के इस मौके पर मुझे आप सभी के द्वारा प्रेषित आशीर्वाद और स्नेह से मैं अभिभूत हूं, तथा आप सभी का स्नेह मुझे जीवन में सदैव इसी तरह मिलता रहे तथा मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं

वही 18 जनवरी को गिरधर जायसवाल के जन्मदिन के मौके पर लोगों ने सोशल मीडिया तथा टेलीफोन के माध्यम से भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *