उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में सात फरवरी तक होगी धान की खरीदी

कोई भी किसान धान विक्रय से वंचित न हो
कलेक्टर ने दिये अधिकारियों को निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में 07 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किया जाएगा। जिले में अब तक 71943 किसानों से 28 लाख 95 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। सभी किसानों का धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए धान खरीदी केन्द्र स्तर पर एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर चन्दन कुमार ने सभी खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो किसान अब तक धान का विक्रय नहीं किये हैं वे 07 फरवरी के पूर्व अपना टोकन जारी कराकर धान का विक्रय कर लेवें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के अंतिम दिवस 07 फरवरी को किसानों के द्वारा लाये गये धान की तौलाई, स्टेकिंग एवं धान के विक्रय मात्रा को ऑनलाइन समिति मॉड्यूल में दर्ज कराई जावे, किसी भी स्थिति में कोई भी किसान धान विक्रय से वंचित न हो। उनके द्वारा नोडल अधिकारियों से प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रों में खरीदे गये धान की मात्रा एवं धान विक्रय किये गये किसानों की जानकारी 08 फरवरी तक मांगी गई है, जिसके आधार पर राज्य शासन को जिले में अंतिम धान खरीदी एवं धान विक्रय करने वाले किसानों की जानकारी प्रेषित किया जावेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *