नोरा ने पहना ऐसा टॉप कि हो गईं ट्रोल

सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं नोरा फतेही आजकल सभी के दिलों पर राज करती हैं। नोरा फतेही एक बेहतरीन अदाकारा है और अपने डांस से लेकर अभिनय तक से लोगों का दिल जीत चुकीं हैं। आजकल आए दिन नोरा फतेही अपने ड्रेस के चलते सुर्ख़ियों में रहती हैं और कई बार उसी ड्रेस के चलते वह ट्रोल हो जाती हैं। अब एक बार फिर से नोरा फतेही अपने टॉप के कारण ट्रोल हो गईं। जी दरसल इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया।

वहीं इस दौरान उनका जो लुक था वह बड़ा प्यारा था लेकिन उनका टॉप लोगों को पसंद नहीं आया। आप देख सकते हैं वीडियो में नोरा ने बोल्ड टॉप और ग्रे स्वेटपैंट पहना हुआ था। इसी के साथ वीडियो में वह सनग्लासेज पहने भी नजर आ रही हैं। हालाँकि एक अन्य वीडियो में उन्होंने स्वेटशर्ट को उतार कर हाथ में ले लिया और तेज-तेज चलने लगीं। इसी के चलते लोगों को उनके टॉप का अजीबोगरीब कट नजर आ गया और इस कट के नाम पर नोरा जमकर ट्रोल हुईं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में अजीब कट के कारण नोरा के बॉडी पार्ट्स मूव करते दिख रहे हैं।
वहीं इस वीडियो को स्लो मोशन में शेयर किया गया है और इसी के चलते लोग नोरा से लेकर वीडियो बनाने वाले फोटोग्राफर तक को ट्रोल कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि स्लो मोशन के कारण उसकी ड्रेस ज्यादा भद्दी लग रही है, तो किसी ने लिखा है कि कैमरे देखते ही स्वेटशर्ट उतारने का क्या मकसद है? वैसे काम के बारे में बात करें तो नोरा आखिरी बार सत्यमेव जयते के गाने कुसु कुसु में नजर आईं थीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *