बॉलीवुड डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपनी एक्टिंग और डांस के साथ अपने सीजलिंग अवतार के लिए भी जानी जाती हैं। अपने बैली डांस से लोगों को दीवाना करने वाली नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस के बीच चर्चा में रही हैं। वहीं फैंस को भी नोरा की लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच एक बार फिर से उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से सोशल मीडिया पर कहर ढाया है। नोरा फतेही ने इस बार ब्लैक आउटफिट पहन फैंस को दीवाना बनाने का इरादा कर रखा है।
नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया बोल्ड फोटोशूट की तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में नोरा ब्लैक ब्यूटी बन फैंस के दिल को चुरा रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नोरा ब्लैक कलर की ट्रांसपैरेंट पैंट पहने हुए हैं के साथ ब्लैक कलर की ब्रालेट पहना है। हाथों में नोरा ने ब्लैक कलर के ही ग्लव्स को पेयर किया है। वहीं नोरा ने एक बड़ी सी कैप लगाई है जो उनपर काफी सूट कर रही है। इस दोरान उनका लुक काफी बोल्ड एंड हॉट दिख रहा है। इस ब्लैक आउटफिट के साथ नोरा ने रेड लिपस्टिक का बखूबी इस्तेमाल किया है और हाई हील्स पहना है। नोरा का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में बना हुआ है।
नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ में बतौर जज नजर आ रही हैं। वहीं नोरा फिल्मों में अभिनय करते हुए भले ही बहुत कम नजर आई हों, लेकिन फिल्म में अपने एक गाने से वो लोगों को दिल चुरा लेती हैं। नोरा ने अब तक ‘दिलबर-दिलबर’, ‘कमरिया’ और ‘कुसु-कुसु’ सहित कई गानों पर अपने डांसिंग मूव्स से सबका दिल जीता। हिंदी के साथ-साथ नोरा फतेही तेलुगू इंडस्ट्री में भी काफी सक्रिय हैं। इसके साथ ही नोरा फतेही ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’, ‘बाटला हाउस’, ‘भुज’, ‘स्त्री’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।