बॉलीवुड में इन दिनों अपने नए गाने ‘कुसु कुसु’ को लेकर चर्चा बटोर रहीं एक्ट्रेस नोरा फतेही अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। नोरा फतेही अपने लुक्स की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स की पसंदीदा हैं। ऐसे में एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो लोग उन पर खूब सारा प्यार बरसते हैं। अब हाल ही में नोरा फतेही ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देख उनके फैंस भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हो रहे हैं।
नोरा फतेही ने अपने इस लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ शेयर की हैं। नोरा ने अपने आधिकारकि इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नोरा फतेही बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में नोरा का ग्लैमरस अंदाज उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।
बात करें अगर नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही मिलाप जावेरी की फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नोरा अभिनेता जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में देखा गया था। फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त ने मुख्य रोल प्ले किया था।