नोरा फतेही अपने शानदार डांस मूव्स और बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सड़क पर टहलते हुए दिख रही हैं।
दरअसल, नोरा फतेही रिएलटी शो ‘डांस दिवाने’ के लिए जा रही थीं तभी पैपाराजी फोटोग्राफर्स ने स्पॉट कर लिया। इस वीडियो में नोरा फतेही ब्लू कलर की हाई स्लिट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। नोरा हमेशा की तरह इस बॉडी हगिंग ड्रेस में बेहद आकर्षित दिख रही हैं। इस वीडियो में वो अपनी वैनिटी वैन से बाहर आकर सड़क पर टहलते हुए फोटोग्राफर्स को पोज देती हुई दिख रही हैं।
वहीं, सोशल मीडिया पर नोरा के फैंस उनकी ड्रेस को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भाई इतनी गर्मी में आपने ये कैसे पहन लिया। जबकि अन्य यूजर की इस लॉन्ग ड्रेस के लेकर फनी कमेंट भी कर रहे हैं।