पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के निशातपुरा रेल स्टेशन में नॉन इंटर लोकिंग का कार्य किया जाएगा, इसके कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित 

रायपुर:-रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के निशातपुरा रेल स्टेशन में नॉन इंटर लोकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 22 अप्रैल, 2023 से 03 मई, 2023 तक किया जायेगा।
इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग एवं कुछ गाड़ियो को बीच में ही समाप्त किया जायेगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-
बीच में समाप्त होने वाली गाडियां:-
01. दिनांक 22 अप्रैल, 2023 से 03 मई, 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस को बीना स्टेशन में ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी बीना एवं भोपाल के बीच रद्द र्हेगों।
02. 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 22 अप्रैल, 2023 से 03 मई, 2023 तक भोपाल के स्थान पर यह गाड़ी बीना से ही बिलासपुर के लिए रवाना होगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-
03. दिनांक 02 मई, 2023 को शालीमार से चलने वाली 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्सी-रतलाम-गुना-महादेवखेड़ी-मालखेड़ी एवं वापसी।
04. दिनांक 29 अप्रैल, 2023 को भुज से चलने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्सी-रतलाम-गुना-महादेवखेड़ी-मालखेड़ी एवं वापसी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *