रायपुर। युद्ध प्रभावित देशों में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों को निकालने नोडल अधिकारी की नियुक्ति साय सरकार ने की है। राज्य शासन एतद्वारा पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे वर्तमान संघर्ष की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों को आवश्यक सहायता/समन्वय के लिए सुश्री लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली को नोडल अधिकारी नियुक्त करता है। अतः लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी का मो.नं. 8349840582 तथा कार्यालयीन दूरभाष नंबर- 011-46156000 एवं फैक्स नंबर- 011-46156030 से संपर्क किया जा सकता है।
