(आई.पी.एस)पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सम्माननीय अतिथियों के रूप में फादर मार जोसेफ कोल्लमपरमपिल (बिशप कैथोलिक डाइसेस जगदलपुर) , प्रोविंशियल फादर संतोष कोथेरिल , प्रमोद ठाकुर जी जिला शिक्षा अधिकारी दंतेवाड़ा एवं विद्यालय के सभी पूर्व प्रिंसिपल उपस्थित हुए। निर्मल निकेतन विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समारोह में आमंत्रित किया।
शाम 6:00 बजे पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना नृत्य के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्यों का बहुत ही सुंदरता के साथ प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल फादर आनंद एक्का जी ने अपने संदेश में विद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं की शैक्षिक, खेल एवं अन्य उपलब्धियों का उल्लेख किया।
छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उन्हें प्रधानाचार्य फादर आनंद एक्का एवं विभिन्न अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव राय जी ने समस्त विद्यालय परिवार को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी, एवं समस्त छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि जी ने 10th में टॉप करने वाले नैतिक जैन , दर्शना साहू एवं आदित्य जैन को सम्मानित किया।

प्रमोद ठाकुर जिला शिक्षा अधिकारी दंतेवाड़ा ने भी 8वीं एवम 9वीं के छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया एवं उनको इसी प्रकार से निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया।
कार्यक्रम का समापन प्रिंसिपल के धन्यवाद प्रस्ताव और भांगड़ा नृत्य प्रदर्शन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय के प्रधानचार्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
