बर्थडे पार्टी में ऐसे कपड़े पहनकर पहुंचीं निक्की तंबोली कि हो गईं ट्रोल

फेमस साउथ इंडियन एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम निक्की तंबोली अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अपनी हॉट फोटोज़ और वीडियोज़ की वजह से निक्की अक्सर खबरों में छाई रहती हैं। अब हाल ही में निक्की का एक वीडियो में सामने आया है जिसमें वो ऐसे आउटफिट में नज़र आ रही हैं कि लोग उनका जमकर मज़ाक उड़ा रहे हैं।
ये वीडियो बिग बॉस फेम और आर जे शार्दुल पंडित की बर्थडे पार्टी के दौरान का है जहां निक्की काफी बोल्ड बनकर पहुंची थीं। लेकिन इस पार्टी के लिए निक्की ने जिन कपड़ों का चुनाव किया वो लोगों के बिल्कुल पल्ले नहीं पड़ रहा है और सोशल मीडिया पर उनका मज़ाक बन रहा है। यहां तक की लोग निक्की की तुलना बिग बॉस ओटीटी फेम फेम उर्फी जावेद से कर रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि निक्की ब्लैक कलर के शॉर्ट टॉप और रिप्ड ब्लैक जींस में नज़र आ रही हैं। इस आउटफिट में एक्ट्रेस काफी सेंशुअस लग रही हैं, लेकिन उनका टॉप कुछ ज्यादा ही शॉर्ट है और जींस कुछ ज्यादा ही रिप्ड (Ripped (फटी हुई) है और यही ड्रैसिंग सेंस लोगों को उर्फी जावेद की याद दिला रहा है। वीडियो पर कमेंट कर लोग निक्की का जमकर मज़ाक बना रहे हैं। कोई उनके कपड़ों पर कमेंट कर रहा है तो कोई उनके पोज़ पर। देखें लोगों के कमेंट्स।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *