रेड स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस में निक्की तंबोली ने कराया जबरदस्त फोटोशूट, फैंस हुए दीवाने

देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 की निक्की तंबोली एक ऐसी प्रतियोगी हैं, जिन्हें इस शो से नाम, शोहरत, फेम, काम तथा प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिला है। निक्की आज टेलीविज़न जगत का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। निक्की को टेलीविज़न की मोस्ट स्टाइलिश अभिनेत्री में शुमार किया जाता है। अभिनेत्री के ग्लैमरस स्टाइल स्टेटमेंट पर प्रशंसक फिदा रहते हैं।

वही अब एक बार फिर निक्की तंबोली ने अपने लेटेस्ट सुपर सिजलिंग तस्वीरों से प्रशंसकों की धड़कनों को तेज कर दिया है। नए फोटोशूट की फोटोज में निक्की रेड कलर की स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वही रेड स्ट्रैपलेस ड्रेस संग निक्की ने अपने मेकअप को न्यूड रखा है। न्यूड ब्राउनिश आईशैडो, न्यूड लिपस्टिक, आईलाइनर तथा मस्कारा के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। खुले बालों में निक्की बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।

वही निक्की प्रत्येक फोटो में अलग-अलग पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रत्येक फोटो में निक्की का स्टाइल, लुक्स, एटीट्यूड, एक्सप्रेशंस पिक्चर परफेक्ट हैं। प्रशंसक निक्की की इन ग्लैमरस एवं स्टनिंग फोटोज पर फिदा हो रहे हैं। कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी की बरसात हो रही है। एक शख्स ने लिखा- निक्की आप बहुत जबरदस्त लग रही हैं। कई सारे लोग निक्की को गॉर्जियस बता रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *