शक्ति शहर में 23 मार्च से प्रारंभ होगा रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता टूर्नामेंट 2022

प्रथम विजेता टीम को मिलेंगे 51000/- नगद पुरूस्कार राशि तो द्वितीय विजेता टीम को मिलेगी 21000/- की नगद पुरुस्कार राशि

शक्ति की प्रीमियर लीग समिति द्वारा आयोजित है टूर्नामेंट

शक्ति- प्रीमियर लीग समिति सक्ती द्वारा 23 मार्च की रात्रि 7:00 बजे से शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक- 16 के गेवाडिन कॉलोनी स्टेशन रोड में रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष- 2022 का रंगारंग शुभारंभ होने जा रहा है

इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा जहां विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 51000/- की नगद पुरुस्कार राशि एवं रनिंग शील्ड दी जाएगी, तो वही द्वितीय पुरस्कार के रूप में 21000/- की नगद राशि एवं शील्ड हाईकोर्ट बिलासपुर के अधिवक्ता कमल किशोर पटेल की ओर से प्रदान की जाएगी, तथा कार्यक्रम को लेकर शक्ति प्रीमियर लीग समिति शक्ति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तत्परता के साथ जुटे हुए हैं

23 मार्च की रात्रि 7:00 बजे से आयोजित प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि विशेष न्यायाधीश (पास्को) यशवंत सारथी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (पुलि मोहम्मद तसलीम आरिफ करेंगे, साथ ही इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रुप में जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष राजेश राठौर, नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल (दादू), नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के महामंत्री कमल किशोर पटेल, ज्वेलर्स बनवारीलाल प्रेमचंद के संचालक एवं जन सेवा समिति सक्ती के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद सराफ,अग्रवाल सभा शक्ति एवं रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट शक्ति के अध्यक्ष तथा नगरपालिका शक्ति के विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल (पेट्रोल पंप),नगरपालिका सती के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति के व्यवस्थापक एडवोकेट चितरंजन पटेल, उप जेल सक्ती के संदर्शक एवं कट्टर महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू),वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटरी ऑफिसर गिरधर जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता समर विजय पिंटू ठाकुर, नगर पालिका शक्ति के नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा स्वच्छता प्रकोष्ठ शक्ति नगर मंडल के संयोजक धनंजय नामदेव, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 20 के सदस्य एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले के महामंत्री टिकेश्वर गबेल टुक्कू, तथा फुटबॉल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं शिव राइस मिल नवापारा के संचालक शिवनारायण अग्रवाल भोंदी प्रमुख रूप से होंगे

शक्ति प्रीमियर लीग समिति शक्ति ने सभी शहर वासियों एवं क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों तथा नागरिक बंधुओं से आग्रह किया है कि इस रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होकर इस का आनंद लें तथा शक्ति प्रीमियर लीग समिति द्वारा वृहद रूप से इस आयोजन का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, ज्ञात हो कि यह आयोजन पूर्व में होना था, किंतु कोविड-19 के दिशा- निर्देशों के चलते समिति द्वारा इस आयोजन को स्थगित कर दिया गया था, तथा पुनः 23 मार्च की रात्रि 7:00 बजे से प्रारंभ होगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *