अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस संभालते दिखे निक जोनस, इंटरनेट पर छाया VIDEO

मनोरंजन जगत मशहूर कपल प्रियंका चोपड़ा एवं निक जोनस की रोमांटिक बॉन्डिंग और प्यार की केवल बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी मिसाल दी जाती है। दोनों जिस शिद्दत से एक दूसरे की तरफ देखते हैं, उसी से उनके प्यार की गहराई का अनुमान लगाया जा सकता है। अब निक जोनस ने अपनी वाईफ प्रियंका पर प्यार बरसाते हुए उनके साथ कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक दूसरे के साथ ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स 2021 इवेंट में हिस्सा लिया। इस प्रोग्राम में प्रियंका ने अपने लुक और अंदाज से पूरी लाइमलाइट लूट ली। स्वयं निक जोनस ने भी प्रियंका को इस शो का स्टार बताया है। निक ने इवेंट से प्रियंका संग दो रोमांटिक तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर साझा की हैं। पहली तस्वीर में निक एवं प्रियंका प्यार से एक दूसरे की आंखों में निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबिक दूसरी तस्वीर में प्रियंका का पोज सुर्ख़ियों में बना हुआ है। लेडी लव प्रियंका संग तस्वीर साझा करते हुए निक ने कैप्शन लिखा- स्टार ऑफ द शो।

वही अवॉर्ड फंक्शन के रेड कारपेट से प्रियंका एवं निक का एक जबरदस्त वीडियो भी वायरल हो रहा है। रेड कारपेट पर तस्वीरें क्लिक कराने से पहले निक प्रियंका की ड्रेस को सेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निक और प्रियंका का यह मोस्ट लवेबल वीडियो रफ़्तार से वायरल हो रहे हैं। प्रशंसक निक के इस जेस्चर पर फिदा हो रहे हैं तथा उन्हें एक जेंटलमैन और आइडल पार्टनर बता रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *