टीवी अभिनेत्री निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। निया शर्मा की बहुत सी तस्वीरें और वीडियो काफी बोल्ड होते हैं, जो हमेशा से चर्चा में रहते हैं। निया शर्मा के बोल्ड और हॉट अंदाज को फैंस खूब पसंद भी करते रहते हैं। एक बार फिर से वह अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।
निया शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में उनका एक बार फिर से बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीर में निया शर्मा ब्लैक कलर के जिम सूट में दिखाई दे रही हैं। इस जिम सूट में निया शर्मा कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज साफ देखने को मिल रहा है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निया शर्मा ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘हे होता रहेगा, क्लिक करें जब सूरज आप पर चमकता है।’ सोशल मीडिया पर निया शर्मा की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस उनकी बोल्ड तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले निया शर्मा अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में थीं।