रिवीलिंग ड्रेस पहन एयरपोर्ट पर पहुंची निया शर्मा, तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अभिनय से अधिक किलर लुक्स और बोल्ड फोटोज के कारण हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं. मगर हाल में निया का नया लुक जैसे ही सामने आया तो प्रशंसक उन्हें देखते ही हैरान हो गए. ऐसा इसलिए क्योंकि निया रिवीलिंग लुक के साथ फ्लाइट में चढ़ती नजर आई. निया शर्मा की ये फोटोज चर्चाओं में बनी हुई हैं.

वही इन फोटोज में निया सुर्ख गुलाबी रंग की लूज ड्रेस पहनी हुई हैं. ये ड्रेस बहुत लूज है. अपने इस ऑउटफिट के साथ निया ने हाई हील्स के बूट्स पहने, हाथ में पिंक कलर का हैंडबैग कैरी किया तथा ग्लासेस लगाकर बालों को खुला किया हुआ है. जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. इन फोटोज को निया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है. जिसके कैप्शन में निया ने लिखा- ‘ये मेरा एयरपोर्ट लुक है. इसके साथ ही निया ने हंसने वाली इमोजी भी बनाई.’

वही निया ने जैसे ही ये फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की वैसे ही ये सुर्ख़ियों में आ गई. निया के इस लेटेस्ट लुक की प्रशंसक भी खूब प्रशंसा कर रहे हैं. अधिकांश प्रशंसकों ने दिल वाला इमोजी साझा किया तो वहीं कुछ ने आग वाला इमोजी साझा किया.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *