निया शर्मा ने मां के साथ की शैंपेन पार्टी, ऊषा शर्मा खूबसूरती में बेटी को भी देती हैं मात

निया शर्मा छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके कुछ फैंस उन्हें बोल्ड एक्ट्रेस भी कहते हैं। निया शर्मा अपनी बोल्ड तस्वीरें और ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस उनकी बोल्डसेन के साथ उनकी खूबसूरती को भी खूब पसंद करते हैं। इस बार निया शर्मा अलग वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने फैंस से अपनी मां ऊषा को रूबरू करवाया है।

दरअसल सोमवार 28 फरवरी को निया शर्मा ने अपनी मां का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने मां के साथ शैंपेन पार्टी की। निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर मां की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

निया शर्मा ने अपनी मां ऊषा के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। तस्वीरों में दोनों मां बेटी एक बोट में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में निया शर्मा की मां ने ब्राउन कलर की वन पीस ड्रेस पहनी हुई है। वहीं खुद अभिनेत्री ने ब्लैक कलर की ड्रेस डाली हुई है। तस्वीरों में निया शर्मा और उनकी मां काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों में ऊषा शर्मा हाथों में शैंपेन लिए दिखाई दे रही हैं।

वहीं एक वीडियो में निया शर्मा मां के साथ हवा में शैंपेन उड़ाती दिखाई दे रही हैं। इन सभी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने मां को जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर मां के साथ निया शर्मा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *