नागिन’ फेम और टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा इंडस्ट्री में न सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपनी बोल्डनेस की वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं आए दिन निया अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर हर किसी को हैरान करती हैं। हाल ही में निया अपने भाई की शादी में एंजॉय करती नजर आईं थीं। इसी दौरान निया की कई तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं थीं। इसी बीच अब निया अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में आई हैं। इन तस्वीरों के देखकर फैंस के होश उड़े हुए हैं। यहां देखें तस्वीरें…
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इन तस्वीरों में वह बला की हॉट नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीरों से कहीं ज्यादा सोफे पर बैठकर उनके पोज देने के अंदाज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फोटोज में आप देख सकते हैं कि निया ने शिमरी लहंगा और नेटेड चोली पहनी हुई हैं। इस ड्रेस में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लिपस्टिक और नेल पेंट से मैच करते हुए रेड कलर के हील्स पहने हैं, जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है। वहीं निया की ड्रेस से कहीं ज्यादा इस फोटोशूट में उनके बैठने के पोस्चर पर हर किसी का ध्यान जा रहा है।
निया शर्मा सोफे पर अजीब तरीके से बैठ-बैठकर फोटोज क्ल्कि कराती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट्स कर फैंस उनकी तारीफें करते दिख रहे हैं। वहीं कमेंट कर यूजर्स कभी उनकी लिपस्टिक की तारीफ कर रहे हैं तो कभी उनके ड्रेसिंग सेंस की। आपको बता दें कि अबतक इन तस्वीरों को काफी लाइक्स मिल चुके हैं।