पोल डांस के बाद निया शर्मा ने किया ‘हूला हूप’

टीवी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक निया शर्मा को आजकल कुछ अलग ही करने का भूत सवार हुआ है। फैंस की अटेंशन पाने के लिए निया सोशल मीडिया पर कुछ भी कर गुजने को तैयार रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पोल डांस ट्राय किया और इसका वीडियो अपने चाहने वालों के लिए शेयर किया, तो वहीं अब उन्होंने रिंग के साथ हूला हूप करके दिखाया है। पोल डांस के दौरान तो निया धड़ाम करके गिर गईं थीं, तो क्या हूला हूप के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां देखें निया का हूला हूप करते हुए वायरल वीडियो…

निया शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो हूला हूपिंग ट्राय कर रही हैं। हूला हूप में एक रिंग के लेकर इसे अपने कमर के पास लाकर घूमाना होता है। इसे करने वाले का सारा ध्यान इस बात पर केंद्रित होती है कि रिंग किसी भी हाल में गिरनी नहीं चाहिए। निया शर्मा ने इसे काफी परफेक्ट तरीके से किया। और उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। आउटफिट की बात करें तो निया ने व्हाइट कलर के स्पोर्ट्स शॉर्ट्स और ब्रा पहनी हुई हैं, अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मैचिंग का क्राप टॉप भी पहना है। हालांकि लोग ट्रोल करने से बाज नहीं आए, एक ने पूछा- साइकिल का टायर भी घुमा लेती हो?

इससे पहले निया पोल डांस करती भी नजर आ चुकीं हैं। अपने घर में ही एक पोल लगा कर उन्होंने इसकी प्रैक्टिस शुरू की। इस वीडियो में नागिन एक्ट्रेस ने ब्लैक शॉर्ट्स और स्पोर्टस ब्रा पहनी है और पोल पर प्रैक्टिस कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में अपना दर्द भी बयान किया किया है। निया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- ‘ऐसा लग रहा है हड्डियां टूट जाएंगी. लेकिन, सबसे अच्छा पार्ट है मोटिवेटिंग।’ एक्ट्रेस का गाना

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *