जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने किया स्वागत,खरे ने पदभार ग्रहण करते ही जिले के मालखरौदा,जैजैपुर विकास खंडों का किया निरीक्षण
जिले में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने लाई जाएगी प्रशासनिक कसावट- भरत लाल खरे डीईओ सक्ती
शक्ति एसडीएम के मार्गदर्शन में तीन विकास खंडों में स्थापित लाइब्रेरी में भी पहुंचे नव पदस्थ डीईओ खरे
सक्ती- शैक्षणिक जिले शक्ति के नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी भरत लाल खरे ने 10 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना विधिवत पदभार ग्रहण किया, इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शक्ति की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी के.पी राठौर, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश देवांगन सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी खरे ने शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया, तथा पदभार ग्रहण करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अनुरूप जिले शक्ति के चारों विकासखंडों में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने एवं आने वाले समय में शासकीय स्कूलों में बच्चों को शिक्षा की और अधिक बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करवाने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी, साथ ही चारों विकासखंडों में समय-समय पर स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा,- निर्देशों के परिपालन में संबंधित विकास खंडों के शिक्षा अधिकारी नियमित रूप से सतत निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करेंगे, साथ ही वर्तमान में कोविड-19 गाइड लाइन के परिपालन में जिले के समस्त शासकीय तथा निजी स्कूलों में भी अध्यापन कार्य के दौरान इसका सख्ती से पालन हो इस संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे
नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी भरत लाल खरे ने कहा कि जिले के अंतर्गत शिक्षा विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी सजगता के साथ कार्य करें तथा स्कूलों में नियमित रूप से समय पर पहुंचे तथा वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन द्वारा भी आवश्यक दिशा- निर्देश उपस्थिति को लेकर दिए गए हैं,जिसके तारतम्य में सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें

साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी भरत लाल खरे ने कहा कि शैक्षणिक जिले शक्ति में प्रशासनिक कसावट लाई जाएगी एवं विकास खंडों के स्कूलों से किसी भी प्रकार की शिकायतें प्राप्त होने पर उसका त्वरित निराकरण किया जाएगा, नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी भरत लाल खरे ने 10 फरवरी को पदभार ग्रहण करने के बाद 11 फरवरी को अपने जिले के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मालखरौदा एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जैजैपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा इस दौरान कार्यालय में अधिकारी/ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए अपने-अपने विकास खंडों के स्कूलों के प्राचार्यो से सतत संपर्क बनाकर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए
नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आईएस रैना जमील के मार्गदर्शन में जिले के विकासखंड सक्ति, मालखरौदा,जैजैपुर में स्थापित लाइब्रेरी को लेकर भी अपने प्रवास के दौरान मालखरौदा और जैजैपुर विकासखंड की लाइब्रेरी का निरीक्षण किया,तथा लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों के अलावा लाइब्रेरी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में भी शिक्षा अधिकारियों से चर्चा की