छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष का किया गया जोरदार अभिनंदन

तिल्दा नेवरा, आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज तिल्दा राज के नवनिर्वाचित राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा के नेतृत्व में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ दोपहर में गांधी चौक नेवरा में सर्वप्रथम महात्मा ग़ांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर वहाँ से खुली गाड़ी में जोरदार स्वागत कर केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा, व लोकतांत्रिक चुनाव निर्बाध रूप से कराने वाले मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल नायक एवं तिल्दा राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा को कुर्मी छात्रावास नेवरा तक लाया गया जहां कुर्मी छात्रावास में भी उनका फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा ने कहा कि पुरानी बातों को भूल समाज को आगे बढ़ाने में कार्य करें। सामाजिक एकता से ही समाज और अधिक मजबूत होगा। सभी को समाज को और अधिक आगे बढ़ाने में कार्य करना है उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत तिल्दा राज की जीत है। और तिल्दा राज द्वारा यह सम्मान के लिए नवनिर्वाचित राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा सहित समस्त राज के स्वजतियो का आभार माना। कार्यक्रम को नवनिर्वाचित राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा ने भी संबोधित किया, उन्होंने भी कहा कि सामाजिक एकता पर और अधिक जोर दें। उन्होंने समस्त तिल्दा राज के लोगों के प्रति आभार माना। इस अवसर पर भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *