नव-नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 15 जुलाई को करेंगे पदभार ग्रहण, मुख्यमंत्री सहित ये नेता रहेंगे उपस्थित

रायपुर। नव-नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज 15 जुलाई 2023 को दोपहर 1.45 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे एवं दोपहर 03 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, रायपुर में पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री एवं निवृत्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ सहित मंत्रीमंडल के सदस्यगण व वरिष्ठ नेतागण एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सांसद दीपक बैज ने दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात की। दीपक बैज ने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाक़ात की। इसके बाद उन्होंने CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाक़ात की है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *