चर्चाओं में छाया निक्की तंबोली का नया फोटोशूट, देखकर नहीं हटा पाएंगे नजरें

टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) से मशहूर हुईं निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा रही हैं। वह आए दिन अपनी ऐसी फोटोज साझा कर देती हैं, जिससे प्रशंसकों के दिलों में खलबली मच जाती है। अब निक्की ने अपने नए फोटोशूट की झलक प्रशंसकों को दिखाई है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

वही एक बार फिर निक्की तंबोली ने फोटोशूट करवाया है जिसमें वह बहुत हॉट दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निक्की हॉल्टर नेक हाई स्लिट गाउन में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैमरे के सामने टेबल पर बैठकर ऐसे-ऐसे पोज दिए हैं जिसे देखकर प्रशंसक भी बेकाबू हो गए हैं। ऑउटफिट के साथ-साथ निक्की तंबोली ने अपने लुक को खास टच दिया है। खुले हुए बाल उनके लुक को और हॉट बना रहे हैं। निक्की ने न्यूड मेकअप किया है तथा मैंचिंग कलर के हील्स पहने हैं।

वही निक्की तंबोली की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हर कोई उनके हुस्न पर फिदा हो गया है। प्रशंसक उनकी प्रशंसा में खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें हॉट कह रहा है तो कोई गॉर्जस। कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों ने फायर इमोजी की बारिश कर दी है। गौरतलब है कि निक्की तंबोली वैसे तो दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की एक्ट्रेस हैं, किन्तु ‘बिग बॉस 14’ के बाद से उनकी लोकप्रियता बहुत बढ़ गई है। हालांकि, निक्की ‘बिग बॉस 14’ जीत नहीं पाईं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में भारी बढ़ोतरी हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *