गुजरात मंत्रिमंडल के नए मंत्री कल लेंगे शपथ, इंटरनेट पर वायरल हो रही है इन मंत्रियों की सूची

अहमदाबाद, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण वीरवार को अपरान्ह डेढ़ बजे होगा। यह जानकारी गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी। रूपाणी सरकार के सभी मंत्रियों को बदला जा सकता है। भूपेंद्र पटेल की नई सरकार में एक भी वर्तमान व पूर्व मंत्री को जगह नहीं मिलेगी यह एक अपने आप में अलग तरह का मंत्रिमंडल होगा। सूत्रों की माने तो अगर कुछ दिन भी कोई नेता मंत्री पद पर रहा तो उसे इस सरकार में शामिल नहीं किया जाएगा पार्टी सूत्रों का ऐसा मानना है। गांधीनगर में नए मंत्रिमंडल को लेकर बीती रात से ही गहमागहमी रही। बुधवार दोपहर तक मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की घोषणा आधिकारिक रूप से नहीं की गई है लेकिन शाम 4:00 बजे बाद कभी भी गुजरात सरकार के नए मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है।

उत्तर गुजरात दक्षिण गुजरात मध्य गुजरात एवं सौराष्ट्र- कच्छ 6-6 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। इनमें 3 महिला विधायकों के नाम भी चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री एवं निरीक्षक भूपेंद्र यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटील लगातार बीजेपी विधायकों से मिलते रहे। मंगलवार शाम को ही पार्टी के सभी विधायकों को गांधीनगर बुला लिया गया था। गौरतलब है कि वरिष्ठ मंत्रियों को इसमें जगह बहुत कम होगी लेकिन युवा व चुनाव में उपयोगी हो सकें ऐसे नेताओं को मंत्रिमंडल जगह दी जाएगी। मंगलवार देर शाम से संभावित मंत्रियों की सूची इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है, यह सच हुई तो सरकार पर संगठन का वर्चस्व अधिक रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *