अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन नैला जांजगीर की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

पूर्व अध्यक्ष अमिता बसईवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुए नए सत्र के विधिवत निर्वाचन

बबीता अग्रवाल अध्यक्ष, पूनम अग्रवाल उपाध्यक्ष, ममता अग्रवाल सचिव तो रेखा पवन अग्रवाल चुनी गई कोषाध्यक्ष,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष सरोज सुनालिया के नेतृत्व में संगठन हो रहा मजबूत

सक्ति-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के विधिवत हस्तांतरण के साथ ही शाखाओं में भी नए सत्र के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के विगत दिनों कोलकाता में संपन्न हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश की समस्त शाखाओं में काफी सक्रियता आई है, तो वही शाखाएं सक्रियता के साथ कार्य कर रही हैं, छत्तीसगढ़ प्रदेश की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल शक्ति के नेतृत्व में जहां प्रदेश में पूर्व वर्षों में स्थापित शाखाओं की संख्या में काफी इजाफा किया गया, तो वही विगत महीनों शक्ति में संपन्न अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रदेश के अधिवेशन एवम नए निर्वाचन के बाद कोरबा की समाज सेविका सरोज सुनालिया ने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल लिया है, एवं सरोज सुनालिया के नेतृत्व में जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश में शाखाएं पूरी सक्रियता एवं उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भागीदारी कर रही हैं, तो इसी श्रृंखला में जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय की सक्रिय शाखा नैला जांजगीर के निर्वाचन भी विधिवत पूर्व अध्यक्ष अमिता बसईवाल के नेतृत्व में संपन्न हुए है, तथा शाखा के सदस्यों में इतना अधिक उत्साह था कि नए पदाधिकारियों का निर्वाचन लाटरी प्रक्रिया से किया गया एवं शाखा के सदस्यों के नाम डालकर उसमें से एक-एक चिट निकाली गई, जिसमें कि पदाधिकारी चयनित हुए तथा इसी श्रृंखला में नई शाखा अध्यक्ष के रूप में बबीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, सचिव ममता अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रेखा पवन अग्रवाल चुनी गई तथा नए पदाधिकारियों के निर्वाचन के साथ ही सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके नेतृत्व में नैला जांजगीर की शाखा को मजबूती के साथ कार्य करने की बात कही

तो वही नए चुने गए सभी पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संगठन को मजबूत बनाने एवं सदस्यता विस्तार की दिशा में वे यथासंभव अपना योगदान देंगे, तथा जिला मुख्यालय नैला जांजगीर की शाखा को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर सक्रियता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करवाएंगे, साथ ही नए चुने गए सभी पदाधिकारियों में भी काफी उत्साह है, एवं नैला- जांजगीर की शाखा द्वारा विगत वर्षों में भी  अमिता बसईवाल के नेतृत्व में सेवा के काम एवं रचनात्मक कार्य किए गए हैं

साथ ही शक्ति में संपन्न प्रांतीय अधिवेशन में भी इस शाखा को विशेष शाखा के रूप में सम्मान मिला था, तथा शाखा की नई चुनी गई कोषाध्यक्ष रेखा पवन अग्रवाल भी कहती हैं कि वे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के इस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर काम करेंगी, शाखा का स्थाई रूप से एक कोष का निर्माण हो, जिससे आने वाले समय में सेवा के काम एवं रचनात्मक कार्यों को निर्विवाद गति दी जा सके इस दिशा में भी प्रयास किया जाएगा

तथा कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल ने कहा है कि नैला जांजगीर जांजगीर-चांपा जिले का मुख्यालय है, तथा इस दृष्टिकोण से हमारी शाखा हर क्षेत्र में मजबूती के साथ कार्य करेगी, रेखा ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन पूरे देश भर में अपनी हजारों शाखाओं के माध्यम से काम कर रही हैं, तथा समय-समय पर इस सम्मेलन द्वारा जनसेवा, रचनात्मक,जनहित, समाज हित के कार्यों को गति दी जाती है, तो वहीं शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी निरंतर शासन- प्रशासन के साथ स्थानीय स्तर पर मिलकर अपना अहम योगदान दिया जा रहा है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *