कल रिलीज़ होगा नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘नाराजगी’, इस शख्स संग सुर मिलाती हुई आएंगी नज़र

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज से लोगों के दिलों में खास स्थान बना चुके है। नेहा फैंस के लिए नया गाना ‘नाराजगी’ लेकर आने वाली है। नेहा के साथ अक्षय ओबेरॉय दिखाई देने वाले है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर गाने का पोस्टर भी साझा कर दिया है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे है।

पोस्टर में नेहा रेड कलर के सलवार सूट में दिखाई दे रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से सिंगर ने अपने लुक को कम्पलीट कर रखा है। इस लुक में नेहा बहुत ही गॉर्जियस लग दिख रही है। पोस्टर में आप भी देख सकते है कि नेहा के आगे माइक रखा हुआ है। फैंस इस पोस्टर को खूब प्यार दे रहे हैं।

नेहा अक्षय ओबेरॉय के साथ सुर मिलाती हुई दिखाई देने वाली है। अक्षय सिंगर होने के साथ-साथ अभिनेता भी है। दोनों का गाना 1 मार्च को रिलीज़ किया जाने वाला है। इस गाने को जी म्यूजिक ओरिजिनल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *