शिवरीनारायण — सारंगढ़ के बड़का साव (केशरवानी )परिवार की बहू नेहा अमित केशरवानी को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके द्वारा सम्मानित किया गया। नेहा का कहना कि उन्हे ये गोल्ड मेडल स्व. विशंभर प्रसाद केशरवानी जी (दादा जी) का ही आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है नेहा नरेंद्र केशरवानी और आभा केशरवानी के सुपूत्र अमित केशरवानी की धर्मपत्नी तथा खरसियां के ब्रांड एम्बेसडर एवं प्रसिध्द गौसेवक राकेश केशरवानी की सुपुत्री है उन्हे ये सम्मान कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) ने MSC in Electronic Media में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर दिया है। ये पूरे केशरवानी परिवार के लिए गौरांवित करने वाला पल था, जब राज्यपाल अनुसूईया उइके ने नेहा अमित केशरवानी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया यह दीक्षांत समारोह रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में हुआ, इस दौरान पूरे केशरवानी परिवार उपस्थित थे इस अवसर पर उन्होने अपनी बहू को जीवन में ऐसे ही तरक्की कर अपने परिवार व नगर का नाम और रौशन करने का आशीर्वाद दिया।
