कलरफुल ड्रेस पहनकर प्राइवेट जेट में नेहा ने करवाया कूल फोटोशूट

सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती है। सिंगर फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती है। हाल ही में नेहा ने अपनी कुछ खूबसूरत फोटोज साझा की है, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लुक्स के बारें में बात की जाए तो नेहा फ्लोरल ड्रेस में दिखाई दे रही है। सिंगर ने लाइट मेकअप कर रखा है और बालों को खुला छोड़ दिया है। इस लुक में नेहा बेहद खूबसूरत दिख रही है।

सिंगर अपने प्राइवेट जेट के कभी बाहर तो कभी अंदर दिलकश अंदाज में पोज देती हुई दिखाई दे रही है। एक फोटोज में नेहा प्राइवेट जेट के अंदर बैठकर मेकअप करवाती हुई भी दिखाई दे रही है। फोटोज साझा करते हुए नेहा ने कैप्शन दिया है- “मैं एक पक्षी हूँ जो आकाश में उड़ता है लेकिन जमीन पर रहना पसंद करता है।” फैंस नेहा की इन फोटोज पर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। फैंस इन फोटोज पर लाइक्स और कमैंट्स कर रहे है।

वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो हाल ही में नेहा का गाना ‘नाराजगी’ रिलीज़ किया गया था। इस गाने में नेहा के साथ अक्षय ओबेरॉय दिखाई दिए थे। इस गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा चुका है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *