थाम सकते हैं भाजपा का दामन,वर्तमान में जनपद पंचायत सक्ती के सदस्य हैं रामकुमार
सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मालखरौदा विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता रामकुमार गबेल ने 11 फरवरी 2022 को एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष नोबेल वर्मा को अपना त्यागपत्र दे दिया है, तथा रामकुमार गवेल ने एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित अपने त्याग पत्र में बताया है कि उन्हें पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष एनसीपी का दायित्व सौंपा गया था, किंतु वे उपरोक्त दायित्व का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते वे इस्तीफा दे रहे हैं
उल्लेखित हो कि रामकुमार गबेल पूर्व में भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज भाजपा नेता रहे हैं, तथा विगत वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों के चलते भाजपा से इस्तीफा देकर एनसीपी का दामन थाम लिया था ,एवं रामकुमार गवेल के जेष्ठ भ्राता दिनेश गवेल पूर्व में जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष रह चुके हैं, तथा जिला भाजपा उपाध्यक्ष सहित पार्टी के अनेक पदों का भी सक्रियता के साथ निर्वहन कर चुके हैं, एवं वर्तमान में रामकुमार गबेल जनपद पंचायत शक्ति के सदस्य हैं,तथा उनकी धर्मपत्नी गीता गबेल भी मालखरौदा जनपद पंचायत की सदस्य हैं, एवं रामकुमार गबेल ने जनपद पंचायत शक्ति के उपाध्यक्ष का निर्वाचन भी लड़ा था तथा कुछ मतों के अंतर से पीछे रह गए थे, एवं पूर्व में रामकुमार जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के सदस्य भी रह चुके हैं तथा सामाजिक दृष्टिकोण से कपिल समाज में भी वे काफी सक्रियता के साथ सभी कार्यों में अपना योगदान देते हैं
किंतु अब पुनः नवीन शक्ति जिले में बदलती राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए रामकुमार गबेल का रुझान एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की ओर देखा जा रहा है, तथा सूत्रों की मानें तो नवीन जिला गठन से पूर्व रामकुमार गबेल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं, तथा राजनीतिक जानकारों का कहना है कि वर्तमान में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव भी रामकुमार गबेल को भाजपा की सक्रिय राजनीति में लाने के लिए इच्छुक बताई जा रही हैं, एवं विगत वर्षों में जब चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रुप में तत्कालीन छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं बेवरेज कॉरपोरेशन के पूर्व चेयरमैन युद्धवीर सिंह जूदेव हुआ करते थे, तब रामकुमार गवेल जूदेव परिवार के खास समर्थक में गिने जाते थे, किंतु जूदेव परिवार से भी राजनैतिक परिस्थितियों के चलते दूर हो गए थे

किंतु यह कटुता अब पुनः समाप्त हो चुकी है ऐसा प्रतीत होता है, वही रामकुमार गबेल भी एनसीपी प्रदेश उपाध्यक्ष से इस्तीफा देने के बाद अभी किसी भी पार्टी में शामिल होने संबंधी खबरों से इनकार करते हैं, तथा अब आने वाला समय ही बताएगा कि रामकुमार गबेल किस राजनीतिक दल में शामिल होते हैं, तथा सूत्रों की मानें तो रामकुमार गबेल मालखरौदा विधानसभा क्षेत्र के एक सक्रिय दिग्गज नेता के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं, तथा आज भी वह लोगों के बीच अपने कार्यों से काफी लोकप्रिय एवं सक्रिय हैं
एनसीपी प्रदेश उपाध्यक्ष पद से रामकुमार गबेल का इस्तीफा देना कहीं ना कहीं एनसीपी के लिए भी चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक नुकसान हो सकता है,एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष नोबेल कुमार वर्मा ने विगत दिनों ही चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय डभरा में अपने कार्यालय का शुभारंभ भी किया था, तथा सूत्रों की मानें तो आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए नोबेल वर्मा एक बार फिर से विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता के साथ अपना जनसंपर्क बढ़ाना चाहते हैं,तथा इन्हीं तैयारियों के बीच नोबेल कुमार वर्मा भी लगे हुए हैं