नारायणपुर में नक्सलियों का उत्‍पात, ट्रक को किया आग के हवाले

नारायणपुर। बस्तर संभाग में नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी है. पिछले 3 महीने से हर रोज नक्सली किसी ना किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. शुक्रवार को नक्सलियों ने नारायणपुर में आगजनी, रोड ब्लॉक की घटना को अंजाम दिया. जिले के कापसी और फरसगांव के बीच आमदई माइंस में लगे ट्रक को आग के हवाले कर दिया. ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है. आगजनी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

एसपी पुष्कर शर्मा ने घटना की पुष्टि की हैं. घटना तड़के 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है. नक्सलियों ने पहले रोड पर पेड़ गिराकर ट्रक को रोका. ट्रक के डीजल टैंक को तोड़कर डीजल निकाला और पूरे ट्रक में छिड़काव करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दिया. नक्सलियों ने जिस ट्रक में आग लगाई वह नारायणपुर से छोटेडोंगर लौह अयस्क के लिए जा रहा था.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *