एसपी जांजगीर द्वारा पुलिस अधिकारियों के उत्साहवर्धन के लिए की गई अनुकरणीय पहल
उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर रहे विजय अग्रवाल
सक्ति– जांजगीर-चांपा जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल इन दिनों जिले के थाना क्षेत्रों के प्रभारियों का उत्साहवर्धन करने एवं अपनी जिम्मेदारियों का सजगता से निर्वहन करते हुए अपनी कुशल सूझबूझ से शीघ्र ही आरोपियों तक पहुंचने के सकारात्मक प्रयासों को देखते हुए एक नई पहल की है
जिसके तहत जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा ऐसे थाना क्षेत्रों के सभी प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर एसपी कार्यालय में सम्मानित किया जा रहा है,जिससे थाना प्रभारियों को भी जहां अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के प्रति और अधिक सजगता एवं तत्परता देखी जा रही है, तो वही प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होकर थाना प्रभारी भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं,तथा जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की इस पहल का जहां जिलेवासी भी स्वागत कर रहे हैं, तो वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारी अपनी जान दांव पर लगाकर बड़े बड़े मामलों के आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल करते हैं, तथा जनता की सुरक्षा के प्रति चौबीसों घंटे जवाबदेंह होकर काम करते हैं, तथा उन्हें ऐसे सम्मान से निश्चित रूप से उनका भी मनोबल और अधिक बढ़ेगा
इसी श्रृंखला में नवीन शक्ति जिले के अड़भार चौकी प्रभारी नवीन पटेल को भी जिला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय अग्रवाल द्वारा एसपी कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिस पर अड़भार सहित क्षेत्र के नागरिकों ने भी नवीन पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है
तथा चौकी प्रभारी नवीन पटेल भी पूरी सक्रियता के साथ अल्प संसाधनों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते देखे जाते हैं, एवं नगर पंचायत अड़भार में नवीन पटेल के प्रभारी के रूप में पदस्थ होने के बाद जहां छोटे- बड़े अपराधों में आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस ने सफलता हासिल की है, तो वहीं आम जनता के दिलों दिमाग में भी पुलिस के प्रति सहयोगात्मक रवैय्या देखा जा रहा है

इसी श्रृंखला में थाना जांजगीर के चिटफंड के 07 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने अकलतरा पुलिस द्वारा असली सोना के नाम से नकली सोना देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने वाले एटीएम फ्राड करने वाले आरोपी को थाना सक्ती द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी रकम एवं 288 नग एटीएम कार्ड जप्त करने चौकी अड़भार द्वारा स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 09 नग मोटर सायकल बरामद करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरूस्कार से किया गया सम्मानित
थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 352/18 एवं 138/21 धारा 420,34 भादवि 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन (पाबंदी अधिनियम) 1978 तथा 6,10 छ.ग. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के 07 साल से फरार आरोपी अमित सरकार को गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु थाना जांजगीर के उप निरी. अवनीश श्रीवास एवं प्र.आर. मोहन साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं नकद ईनाम से भी पुरूस्कृत किया गया
थाना अकलतरा के अपराध क्रमांक 213/22 धारा 379,34 भादवि के प्रकरण में असली सोना के नाम पर नकली सोना देकर ठगी करने वाले एवं रेल यात्रियों के बैग से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपीगण सागर राठौर उम्र 25 वर्ष निवासी चरौदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग छ.ग एवं हीरा लाल यादव उम्र 28 वर्ष चरौदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग छ.ग. को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोना, चांदी का जेवर कुल कीमती 7 लाख 50 रू. एवं नगदी रकम 49 हजार, मो.सा. सीजी 06 जीएच 5325 कीमती 25000/- जुमला कीमती 8 लाख 25 हजार रूपये बरामद कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर सराहनीय कार्य करने वाले निरीक्षक लखेश केंवट, निरीक्षक अमित सिंह, उनि गजालाल चंद्राकर, उनि सनत मात्रे, सउनि विजय शर्मा, सउनि नाजीर हुसैन, प्र.आर. मनोज तिग्गा, आलोक शर्मा, लक्ष्मीकांत कश्यप, राजकुमार क्षत्री, अशोक यादव, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, विरेन्द्र भैना, बृजपाल बर्मन, प्रशांत चंद्रा, मनीष राजपूत, भुवनेश्वर साहू, विवेक सिंह एवं खगेश्वर राठौर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं नगद पुरूस्कार से भी पुरूस्कृत किया गया
एटीएम फ्राड करने वाले आरोपी चेतन प्रकाश सिंह चंद्रा एवं 03 अन्य आरोपी निवासी सारसडोल के कब्जे से 288 नग एटीएम कार्ड, नकदी रकम 495800/- रूपये, 01 नग मोबाईल एवं अन्य समाग्री जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सक्ती में इस्त. क्र. 01/22 धारा (1-4) जाफौ, एवं धारा 409,420,467,468,471,34 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के फलस्वरूप उनि बीरबल राजवाड़े, उनि नवीन पटेल, आर. भागवत श्रीवास, आर. संतोष गबेल, आर. विजय जोल्हे, आर. कमलेश कुमार लहरे, आर. अनिल श्रीवास एवं म.आर. धरमीन सिदार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं नकद ईनाम से भी पुरूस्कृत किया गया
फरार स्थायी वारंटी संदीप महंत निवासी अड़भार को जूटमिल रायगढ़ से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर आरोपी से पूछताछ कर आरोपी के कब्जे से 09 मोटर सायकल कीमती 350000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध इस्त. क्रमांक 01/22 धारा 41(1-4) जाफौ/धारा 379 भादवि के तहत् आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप उनि नवीन पटेल, उनि बीरबल राजवाड़े, प्र.आर. 333 पुष्पेन्द्र कंवर, आर. जोगेश राठौर, उमेश साहू, अशोक साहू, मोतीगोपाल कंवर, सेतराम पटेल, राजेश साहू, रामकुमार यादव, दीपक साहू एवं सैनिक सुनील बरेठ को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं नकद ईनाम से भी पुरूस्कृत किया गया