अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया 29 मई को वर्चुअल मीटिंग का आयोजन

अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव उमा बंसल ने किया संचालन

सक्ति– अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्ग निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन राष्ट्रीय सचिव उमा बंसल तत्वावधान में 29 मई को प्रथम वर्चुअल जूम मीटिंग बहुत ही अच्छे माहौल में संपन्न हुई,राष्ट्रीय स्तर पर नारी शक्ति को संगठित करने एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर इस मीटिंग का आयोजन किया गया प्रथमतः सभी सदस्यों ने अपना अपना परिचय दिया, उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने अपने सुझावों को रख संस्था का मार्गदर्शन किया

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने सभी के प्रश्नों और शंकाओं का बड़े ही धैर्य से जवाब दिया और बताया कि जल्द ही एक राष्ट्रीय कार्यशाला एवं चिंतन शिविर होने वाला है सभी प्रस्तावों को सम्मानित सदस्यों के संज्ञान में रखा जाएगा, और उन पर विचार विमर्श करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा आज के इस जूम मीटिंग में गुजरात से मनीषा कजारिया, कोलकाता से संगीता सेकसरिया, शशि पोद्दार , रेनू अग्रवाल , संतोष अग्रवाल, CA एकता जयपूरीया पंजाब से निशा अग्रवाल, नेहा बंसल , अनु अग्रवाल , जम्मू एंड कश्मीर से अंजू बंसल शैली गुप्ता, ग्वालियर से मीनाक्षी गोयल , राजस्थान जयपुर से वसुंधरा मित्तल, सपना अग्रवाल,चेन्नई से सुनीता खेमका, पारुल अग्रवाल, मदुरई से सुमन गोयल , केसिंगा से सीमा अग्रवाल , उड़ीसा से संतोषी चौधरी , झारखंड घाटशिला से पुष्पा रुंगटा, आलोक चौधरी , अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल,छत्तीसगढ़ से उमा बंसल,पूनम अग्रवाल, चांदनी अग्रवाल देहरादून से डॉक्टर रमा गोयल और और भी काफी सदस्य आज की जूम मीटिंग में उपस्थित रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *