राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में लगातार सड़क हादसे हो रहे है ,कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है -सुनील केशरवानी
भारत सरकार सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी जी को लिखी शिकायत ,जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
कवर्धा – राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग (छ.ग.) द्वारा निर्मित लगभग 51 कि.मी. सड़क 1 अरब 70 करोड़ 25 लाख 39 हजार 8 रू की लागत से किया गया है, जो सिर्फ 3 माह में यह सड़क अपनी गुणवत्ताहीन निर्माण के कारण खराब हो गई है . जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने बताया कि सड़क जगह जगह धस चुका है नाली के आकार का लाईन निर्मित हो चुका है, जिसके कारण अनेक सड़क दुर्घटना के हादसे हो रहे है। सड़क निर्माण के शुरुवात से ही ठेकेदार (कम्पनी मेसर्स टॉपवर्थ इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड) गुणवत्ताहीन कार्य कर रहे थे जिसकी शिकायत भी हुई ,मीडिया ने भी खूब पोल खोली उसके बावजूद आज इतनी महंगी सड़क सिर्फ 3 माह में अपना अस्तित्व खो रही है और आम लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है। जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने भारत सरकार परिवहन सड़क मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा गया तथा कबीरधाम जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौपा और उनसे अनुरोध किया है कि उक्त निर्माण कम्पनी को ब्लैकलिस्टेड किया जाए तथा सड़क निर्माण में लगे अधीनस्थ विभाग के अधिकारीयों की कार्य की जांच कर उचित कार्यवाही करें। शीघ्र ही इस सड़क की टीम बनाकर मुआयना किया जाए जहां जहां सड़क धस गयी है उन स्थानों की मरम्मत किया जाए ताकि गंभीर हादसे से बचा जा सके। यदि इन विषयों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दरमियां जनता कांग्रेस के पदाधिकारी गणेश पात्रे ,आफताभ खान , बिहारी पटेल,दिनेश झारिया , हीरो जांगड़े ,रूपेश यादव ,नीलेश सोनी ,विक्रांत मानिकपुरी ,मुकेश चंद्राकर ,रंजीत वर्मा सहित उपस्थित थे।