एनएमडीसी परियोजना में मनाया गया राष्ट्रीय आंतकवाद विरोधी दिवस

किरंदुल-किरंदुल एनएमडीसी परियोजना में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान आर. गोविंदराजन अधिशासी निदेशक ने प्रशासनिक भवन के प्रांगण में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने,शांति,सदभाव और मानव जाति के संदेश को फैलाने और लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई।

राजीव गांधी ने देश में असामाजिक तत्वों व आतंकवाद को जड़ से खत्म करने हेतु पहल की थी ताकि देश में अमन चैन रहे। इस अवसर पर बी.के.माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) ने बताया कि देश में हिंसा का सहारा लिए बिना एकता को कायम रखना है।हमें अपने कार्यस्थल पर एक दूसरे की मदद करना और बिना किसी भेदभाव के साथ कार्य करना है। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। इसी प्रकार परियोजना के सभी कार्यस्थलों पर विभागाध्यक्षों ने अपने कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *