किरन्दुल- किरन्दुल श्री राघव मंदिर में प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। श्री राम कथा के नौवें दिन गुरुवार रात अयोध्या के अवधेश दास जी महाराज के द्वारा माता सीता के हरण पश्चात रावण गिद्धराज द्वंद,बाली वध, अंगद संवाद,वीर हनुमान का माता सीता के समक्ष उपस्थिति,रामेश्वरम में शिवयज्ञ,लंका दहन,नल नील वानर सेना द्वारा रामसेतु निर्माण एवम भगवान राम का सैकड़ो वानर सेना के साथ लंका प्रवेश की कथा सुनाई गई।कथा में सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए एवं रामसीता के आरती के बाद दे रात कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।