शिक्षक कला एवं साहित्य अकादमी शक्ति द्वारा 13 मार्च को आयोजित होगा नारी प्रतिभा रत्न सम्मान समारोह 2022

शक्ति शहर के सामुदायिक भवन में सुबह 10:00 बजे से कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

सक्ती- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शिक्षक कला एवं साहित्य अकादमी शक्ति द्वारा आगामी 13 मार्च को सुबह 10:00 बजे से शक्ति शहर के गौरव पथ मार्ग पर स्थित सामुदायिक भवन में नारी प्रतिभा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति आईएएस  रैना जमील,कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रुप में जांजगीर-चांपा जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, शक्ति जिले के जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, चांपा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पद्माश्री तंवर,नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष  सुषमा दादू जायसवाल, जांजगीर-चांपा जिला रोजगार अधिकारी सुश्री चारु चित्रा एवं शिक्षक कला एवं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे, उक्तआशय की जानकारी शिक्षक कला एवं साहित्य अकादमी शक्ति जिला जांजगीर चांपा के सदस्यों ने देते हुए समस्त बंधुओं को इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *