लायनेस क्लब की चेयरपर्सन डॉ शालू पाहवा को नारायण सेवा संस्थान ने किया सेवा कार्यो के लिए अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

28 नवंबर को राजस्थान के उदयपुर में हुआ था अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मान समारोह
शक्ति- सक्ती अंचल सहित पूरे क्षेत्र में सेवा कार्यो में अग्रणी योगदान देने वाली समाज सेविका एवं लायनेस क्लब की चेयरपर्सन डॉ शालू पाहवा को 28 नवंबर को राजस्थान प्रदेश के उदयपुर शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह के दौरान नारायण सेवा संस्थान ने उनके सेवा कार्यों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है
तथा इस अवसर पर देश की प्रतिष्ठित नारायण सेवा संस्थान जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगों की सेवा के लिए अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकी है, उनके प्रमुख डॉ कैलाश मानव एवं उनके सुपुत्र डॉ प्रशांत मानव की उपस्थिति में डॉक्टर शालू पहावा को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर देश- दुनिया के विभिन्न शहरों से प्रसिद्ध जानी मानी हस्तियां मौजूद थी, एवं इस दौरान नारायण सेवा संस्थान की ओर से डॉ शालू पाहवा को सम्मानित करते हुए कहा गया कि इनके द्वारा कोविड-19 काल में भी जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आकर जो सकारात्मक पहल की गई एवं नारायण सेवा संस्थान के भी कार्यों में विगत कई वर्षों से निरंतर इनके द्वारा अपना सहयोग प्रदान कर विश्वव्यापी इस सेवा की श्रृंखला में अपना अमूल्य योगदान दिया जा रहा है,एवम सक्रियता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह सेवा रुपी सम्मान इनको प्रदान किया जा रहा है

इस अवसर पर डॉ कैलाश मानव ने कहा कि डॉ शालू पाहवा ने हमेशा नारायण सेवा संस्थान के प्रति अपनी सहृदयता प्रदर्शित करते हुए दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए अपना हाथ बढ़ाया, तथा उन्होंने सदैव सभी की चिंता करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया
इस अवसर पर डॉ शालू पाहवा ने भी इस मिले सम्मान पर नारायण सेवा संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्हें जो सेवा कार्य करने की प्रेरणा मिली निश्चित रूप से उन सभी का मैं आभार व्यक्त करती हूं, तथा जीवन में मनुष्य को समय-समय पर सेवा कार्यो के लिए आगे आना चाहिए तथा वे हमेशा ही पूरे क्षेत्र में चाहे धार्मिक आयोजन हो, योग का क्षेत्र हो, जरूरतमंदों की सेवा हो, जनकल्याण का कार्य हो, आगे बढ़कर स्वस्फुरतः अपना योगदान देती हैं, तथा लायनेस क्लब के माध्यम से भी उन्होंने अपने सभी सदस्यों के सहयोग से हमेशा ही सेवा कार्यों के लिए पहल की है,इस अवसर पर डॉ शालू पाहवा ने इस सम्मान से अभिभूत होते हुए इसे सभी अपने साथी सदस्यों के प्रति समर्पित किया

उल्लेखित हो की शक्ति शहर की डॉ.शालू पाहवा शहर के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य हैं, एवं लायनेस क्लब में वर्षों से वे कार्य कर रही हैं, तथा डॉ. शालू पाहवा एक योग प्रशिक्षक के रूप में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकी हैं,वर्षों पूर्व उन्होंने पतंजलि योग विद्यापीठ के माध्यम से सर्वप्रथम शक्ति शहर में योग का प्रशिक्षण प्रारंभ करते हुए लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाने का कार्य किया

साथ ही डॉ शालू पाहवा गायत्री शक्तिपीठ के माध्यम से भी समय-समय पर होने वाले धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देती हैं, एवं कोविड-19 कॉल में भी डॉ. शालू पाहवा ने शहर की जरूरतमंद निर्धन महिलाओं को जो कि कोविड-19 महामारी एवम लॉक डाउन के चलते विपरीत परिस्थितियों के कारण परेशान थी, उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की तथा उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाया, डॉ शालू पाहवा को मिले इस सम्मान पर क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *