भाजपा अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रांची में हुई संपन्न शामिल हुए नन्दलाल मुडामी

भगवान बिरसा मुंडा जी ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए निभाई है अहम् भूमिका – नन्दलाल
किरन्दुल-भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हर वर्ष की भांति इस वर्ष झारखण्ड के रांची में आयोजित की गई जिसमे राष्ट्रीय एवं विभिन्न प्रदेशों से आये पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूरे राष्ट्र से भाजपा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी भी बैठक में सम्मिलित होने पहुंचे एवं बिरसा मुंडा के समाधी स्थल जाकर पुष्प अर्पित कर उनके विचारो को याद किया गया।
इसी तारतम्य में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप ,पूर्व मंत्री व उड़ीसा मोर्चा प्रभारी महेश गागड़ा ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामी,सत्यनारायण सिंह एवम अन्य छत्तीसगढ़ पदाधिकारियों सहित विभिन्न प्रदेश से पहुंचे पदाधिकारियों के साथ बिरसा मुंडा के समाधी स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित किया एवं धरती आबा जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामी ने बिरसा मुंडा जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की बिरसा मुंडा ने देश के विकास और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम् भूमिका निभाया है उनके द्वारा किये गए अनेकों कार्य एवं आंदोलन की वजह से लोग बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजते है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *