नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के रामगढ़ गांव में बादल फट गए हैं और जैसे ही यह घटना सामने आई वैसे ही लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है बादल फटने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। वहीं दूसरी तरफ इस बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और अब भी बचाव कार्य जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार घायलों को मलबे से निकाल कर बचा लिया गया है। वहीं SSP प्रीति प्रियदर्शिनी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘नैनीताल जिले के रामगढ़ गांव में जहां बादल फटा था वहां से कुछ घायलों को बचा लिया गया है, अभी कितने लोग मलबे में दबे हो सकते हैं इसकी कोई वास्तविक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।’ दूसरी तरफ नैनीताल झील ओवरफ्लो होने के चलते नैनीताल की सड़कों पर पानी भर गया है। यहाँ इमारतों और घरों में भी जलभराव देखा जा रहा है और क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहाँ लगातार हो रही बारिश ने लोगों को हैरान-परेशान कर रखा है।
वहीं दूसरी तरफ पिछले 2 दिनों से पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। आपको बता दें कि गंगा अपने खतरे के निशान 294 मीटर से 0.35 मीटर ऊपर 294.35 मीटर पर बह रही है। वहीं गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते हरिद्वार में गंगा के निकटवर्ती क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है।