छत्तीसगढ़ शासन की मंशाअनुरूप आम नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं का किया जा रहा त्वरित निराकरण- शिवकुमार डनसेना नायब तहसीलदार शक्ति
सक्ती- शक्ति तहसील के नायब तहसीलदार शिवकुमार डनसेना ने 14 मार्च को शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत दोड़की में स्थापित गौठान की जांच की, इस दौरान नायब तहसीलदार के साथ हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत के सरपंच ,एवं सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे,तथा गांव में नायब तहसीलदार के पहुंचने की जानकारी मिलने पर ग्रामवासी भी वहां पहुंचे, तथा इस अवसर पर किसानों ने कुछ परेशानियां भी नायब तहसीलदार के समक्ष बताई, जिस पर नायब तहसीलदार डनसेना ने किसानों की समस्याओं से रूबरू होते हुए आवेदक-कामिनी राठौर पति महेंद्र राठौर के नामांतरण संबंधी कार्य का ऑनलाइन मौके पर ही निराकरण किया, तथा उन्हें किसान किताब प्रदान की गई, साथ ही मनोज कुमार यादव के नाम सुधार के कार्य को भी राजस्व रिकॉर्ड में तत्काल किया गया, तथा दल्लू का भूमि मौका जांच के लिए तत्काल हल्का पटवारी को भेजा गया, साथ ही आत्मानंद सिदार के आधार कार्ड में जन्मतिथि के सुधार कार्य को की मौके पर ही किया गया एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की गांव में पहुंचकर समस्याओं के निराकरण करने की इस पहल का जहां ग्राम वासियों ने ही स्वागत किया, तो वही ग्रामीणों का कहना था कि पहली बार राजस्व विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनका निराकरण कर रहे हैं, वहीं इस अवसर पर नायब तहसीलदार शिव कुमार डनसेना ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निरंतर तहसील क्षेत्र में आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु समय-समय पर शिविर भी लगाए जा रहे हैं, तथा गांव में पहुंचकर राजस्व अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कर रहे हैं, उल्लेखित हो की शक्ति के नायब तहसीलदार शिवकुमार डनसेना काफी सजग प्रशासनिक अधिकारी हैं, तथा विगत कोरोना काल मे भी उन्होंने पूरे शक्ति तहसील में प्रभारी तहसीलदार के रूप में एक बेहतर कार्य करते हुए अपनी एक अलग पहचान स्थापित की
