नागिन तेजस्वी का हाई थाई स्लिट ड्रेस में दिखा दिलकश अंदाज

तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उनकी और करण कुंद्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। बिग बॉस 15 के घर में कपल बनें दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। एकता कपूर के सुपर नैचुरल शो ‘नागिन 6’ से लोगों के दिलों पर राज कर रहीं तेजस्वी प्रकाश का हाल ही में रेड हॉट अवतार फैंस को देखने को मिला। तेजस्वी का ये लुक देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में नागिन 6 एक्ट्रेस ने चटकीली रेड कलर की थाई हाई स्लिट कलर की ड्रेस पहनी हुई है। उनका यह ड्रेस डीप नेक है और वेलवेट है। तेजस्वी प्रकाश इस लुक में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने अपने इस रेड हॉट लुक के साथ ब्लैक रंग की हाई हील्स पहनी और अपने बालों को स्ट्रेट रखा। तेजस्वी ने अपने रेड लुक के साथ लाइट मेकअप और डार्क लिपस्टिक लगाई, जो उनके लुक को बिलकुल परफेक्ट बना रही है। इन तस्वीरों में काउच पर बैठी तेजस्वी कभी नीचे देख रही हैं, तो कभी वह बोल्ड पोज दे रही हैं।

तेजस्वी प्रकाश के फैंस तस्वीर देख हुए घायल

तेजस्वी प्रकाश की ये तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। कुछ घंटो पहले पोस्ट की गई इन तस्वीरों को अब तक 5 लाख 90 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के लुक के दीवाने हुए जा रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तेजस्वी ने कैप्शन में लिखा, ‘लेडी इन रेड’। तेजस्वी प्रकाश की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘वह कहते हैं रेड हॉट है। वह कहते हैं तेजस्वी प्रकाश के लिए इंतजार करो’। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये कहना ही पड़ेगा कि आप लाल रंग की ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। आप फायर हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘हॉटनेस अलर्ट’।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *