नगर पंचायत अड़भार स्वच्छता के मामले में बना रहा अपनी अग्रणी पहचान

शहरी क्षेत्र में देर रात्रि तक होते हैं साफ सफाई के कार्य-

शक्ति– छत्तीसगढ़ प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखंड के नगर पंचायत अड़भार में विगत वर्षों से निरंतर स्वच्छता की दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए प्रत्येक मोहल्लों तथा वार्डों में वृहत रूप से साफ- सफाई का अभियान चल रहा है,तथा नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा गर्ग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी वनीष चंद्र दुबे एवं सफाई दरोगा विकास देवांगन विक्की के मार्गदर्शन में जहां स्वच्छता कर्मचारी निरंतर सुबह से ही प्रत्येक वार्डों में पहुंचकर सड़कों के किनारे एवं जाम पड़ी नालियों को सफाई करने में जुटे रहते हैं तो वही सफाई दरोगा विकास देवांगन के मार्गदर्शन में जहां डोर टू डोर कचरा इकट्ठा करने का कार्य भी नियमित रूप से किया जा रहा है,तथा स्वच्छता दीदियां एवं सफाई कर्मचारी पूरे शहर से कचरा एकत्रित कर उसे एक स्थान पर ले जाकर रीसाइक्लिंग करते हैं, तथा नगर पंचायत अड़भार में स्वच्छता की दिशा में हुई इस अनूठी पहल से जहां शहरवासी भी प्रसन्न है तो वहीं पूर्व में दिखने वाले कचरे के ढेर अब नजर नहीं आते तो वही नगर पंचायत अड़भार के भी सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, एल्डरमैन गण एवं शहरवासी भी इस स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दे रहे हैं, तथा नागरिकों का कहना है कि अड़भार हमारा अपना शहर है,तथा हमारा शहर अच्छा रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे एवं हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि अड़भार को हमें स्वच्छता की दिशा में पूरे देश में अग्रणी स्थान पर ले जाना है, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत अड़भार के इस स्वच्छता की गूंज पूरे जिले में सुनाई पड़ती है एवं नगर पंचायत अड़भार में स्वच्छता के साथ-साथ निदान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के मामले में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है, तथा आज नगर पंचायत में आम नागरिकों की छोटी-मोटी समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण हो रहा है तो वहीं नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी भी आम जनता की समस्त समस्याओं के निराकरण के लिए दृढ़ संकल्पित होकर सदैव सजग नजर आते हैं, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा गर्ग, विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग भी पूरे शहर के लोगों को सदैव स्वच्छता की दिशा में भी अपना सामूहिक योगदान देने एवं अपने घरों के कचरे को एक निर्धारित स्थल पर ही रख कर उसे डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने वाली स्वच्छता दीदियों को देने का आग्रह करते हैं, तथा लोगों का कहना है कि अड़भार शहर मां अष्टभुजी देवी की नगरी है एवं माता रानी की कृपा से हम सभी सदैव स्वस्थ रहें एवं अपने शहर को भी साफ सुथरा रख सके ऐसा हम सभी को संकल्प लेकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *