सक्ति- नगर पंचायत अड़भार के अंतर्गत पार्षद पति द्वारा अपने वार्ड में पानी टेकर के नाम पर नगर पंचायत के सफाई दरोगा एवं प्रभारी लेखापाल विकास कुमार देवांगन से गाली-गलौज किए जाने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत अड़भार से की गई है, तथा इस संबंध में प्रभारी लेखापाल विकास कुमार देवांगन ने 27 मई 2022 को अपने साथ घटित उपरोक्त घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत के माध्यम से देते हुए बताया है कि नगर पंचायत के पार्षद पति द्वारा उनसे फोन के माध्यम से पानी टैंकर के लिए डीजल की मांग की गई तथा उनके द्वारा मना किए जाने पर उनसे गाली-गलौज की गई, जिसके संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए