स्वच्छता की रेटिंग में नगर पंचायत अड़भार को भी मिला सर्वश्रेष्ठ निकाय का सम्मान

नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग ने नगरीय प्रशासन मंत्री के हाथों किया सम्मान हासिल-
सक्ती- जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत अड़भार को छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा आयोजित समारोह के दौरान राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन में स्वच्छता की दिशा में सर्वश्रेष्ठ निकाय के रूप में सम्मानित किया गया, तथा यह सम्मान नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के हाथों प्राप्त किया, ज्ञात हो कि नगर पंचायत अड़भार स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है, एवं विगत महीनों भी जांजगीर-चांपा जिले में स्वच्छता की रेटिंग में यह निकाय अग्रणी स्थान पर है,तथा नगरीय निकाय के सभी जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता कर्मचारियों के सहयोग से शहर के प्रत्येक वार्डों में स्वच्छता के लिए एक विशेष अभियान चल रहा है, तथा नगर पंचायत की अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग एवं विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने भी इस सम्मान को पूरे शहर वासियों को समर्पित करते हुए कहा है कि आज सभी के सहयोग से ही नगर पंचायत को यह सम्मान मिला है, तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत के कुशल नेतृत्व में भी स्वच्छता विभाग के कर्मचारी तथा सफाई दरोगा विकास देवांगन भी निरंतर स्वच्छता की दिशा में दिन-रात कार्य कर रहे हैं, एवं शहर में सुबह से लेकर देर रात्रि तक साफ सफाई का अभियान बृहद रूप से चलाया जा रहा है सफाई दरोगा विकास देवांगन ने भी नगर पंचायत को मिले इस सम्मान पर सभी का आभार व्यक्त किया है

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *