मौसमी सब्जियां जरूर खाएं, बढ़ेगी इम्युनिटी

बिलासपुर। गर्मी के सीजन में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए, जिससे पेट और शरीर को ठंडक मिले। इसलिए इस समय मौसमी सब्जियां का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मौसमी सब्जियों के सेवन से शरीर को जरूरी तत्व मिलते है जिससे इम्युनिटी बढ़ती है। इसके माध्यम से इस कठिन मौसम को आसानी से निकाला जा सकता है।

गर्मी आते ही खाने से मन भर सा जाता है, प्यास की वजह से लोगों की डाइट भी कम हो जाती है। लेकिन गर्मियों में खानपान को लेकर की जाने वाली जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकता है। गर्मियों में पेट की समस्या जैसे उल्टी, दस्त, पेट दर्द, गैस और बदहजमी की शिकायत ज्यादा रहती है। धूप में घर से बाहर निकले पर लू भी लग सकती है। ऐसे में अपने शरीर और पेट को ठंडा रखने की जरूरत है। इसलिए सीजन के हिसाब से अपनी डाइट लेने की जरूरत होती है। ऐसे में सीजनल सब्जियों का सेवन बेहतर विकल्प बनता है। इस मौसम में हरी सब्जियों में पालक भाजी, लौकी, खीरा, ककड़ी, हरी बीन्स, करेला व अन्य प्रकार की सब्जियों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इन सब्जियों में सीजन के हिसाब से जरूरी तत्व मिलते हैं। इसलिए हर दिन के भोजन में सीजनल सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

सीजनल फलों का करें सेवन
इस मौसम में ऐसे फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए, जिसमें पानी की मात्रा अधिक रहती है। ऐसे फलों में तरबूज, खरबूज, आम, संतरा, केला, लीची आदि फल मुख्य हैं। इनके सेवन से शरीर को उचित मात्रा में पानी भी मिलता है और पेट में ठंडक बनी रहती है। साथ ही शरीर के लिए जरूरी तत्व भी इन फलों के माध्यम से मिल जाता है, जो मौसमी और संक्रमित बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। चिकित्सकों के मुताबिक हर दिन कोई न कोई सीजनल फल का सेवन करना ही चाहिए।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *