10 वी बोर्ड परीक्षा में (98.17%) प्राप्त कर कबीरधाम जिले में प्रथम एवं छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आसिफा शाह का मुस्लिम जमात ने किया सम्मान

एकता चौक में कबीरधाम जिले के मुस्लिम समाज के अध्यक्ष एवं मुस्लिम समाज के द्वारा कबीरधाम जिले का नाम रोशन करने वाली छात्रा जो कक्षा 10 वी बोर्ड परीक्षा में (98.17%) प्राप्त कर कबीरधाम जिले में प्रथम एवं छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कबीरधाम जिले को गौरवान्वित करने वाली छात्रा आसिफा शाह एवं अलीशा चौधरी जो कक्षा दसवीं में 96% प्राप्त की हैं, जिन्हें सहपरिवार आमंत्रित कर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आबिद खान अफरोज खान तोसीफ खान कलीम खान एवम कबीरधाम के मुस्लिम समाज के व्यक्ति अधिक संख्या में उपस्थित रहकर आसिफा शाह, को पुष्पगुच्छ भेंट कर मुबारकबाद देकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *