गुलाबी और पर्पल लहंगे में मुनमुन दत्ता की ग्लैमरस, स्टाइलिश इंडियन लुक

टेलीविज़न जगत की मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता मनोरंजन जगत की कितनी ग्लैमरस, स्टाइलिश और बोल्ड अदाकारा हैं ये तो आप जानते ही हैं मगर इस बार ये हसीना पूरी तरह इंडियन लुक में नजर आई तो अब इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं। क्योंकि ऐसा कम ही होता है जब बबीता जी इस प्रकार बनी ठनी दिखाई दी। मगर इस बार मुनमुन ने प्रशंसकों को अपना अनदेखा अंदाज दिखाया है। बनारसी लहंगा, हाथों में चूड़ियां, आंख में कजरा एवं बालों में गजरा। यानि पूरे साजो श्रृंगार में नजर आई बबीता जी ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया तथा अपने इस लुक को लेकर वो छा गईं।

गुलाबी और पर्पल लहंगे में दिखाई दे रहीं बबीता जी किसी गोपी की भांति लग रही हैं। दरअसल, मुनमुन दत्ता ने हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जन्माष्टमी विशेष एपिसोड शूट किया है तथा उन्होंने उसी के लिए तैयार होकर ये फोटोज क्लिक करवाईं। मुनमुन बहुत स्टाइलिश हैं तथा अधिकतर वेस्टर्न या मॉर्डन लुक में ही दिखाई देती हैं मगर इस बार ट्रेडिशन लुक में तैयार हुईं बबीता जी अपने इस नए अंदाज की वजह से ख़बरों में हैं।

बता दे कि मुनमुन दत्ता बीते 14 वर्षों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ी हैं तथा उन्हें इस शो ने विशेष पहचान दी है। हालांकि कई बार उनके शो को छोड़ने की खबरें आती रहती हैं। मगर फिलहाल वो शो का हिस्सा है तथा प्रत्येक एपिसोड में दिखाई देती हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *